फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। बकाया बिल वसूली और चेकिंग करने खुरगान पहुंची विद्युत निगम की टीम के साथ दो सगे भाई ने मारपीट की। संविदा कर्मी लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुधवार शाम विद्युत निगम के नोडल प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने गांव खुरगान में बकाया बिल वसूली तथा बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन विच्छेदन अभियान चलाया। पूर्व में खुरगान निवासी शमशाद का विद्युत कनेक्शन बकाया के कारण काट दिया गया था। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो आरोपी ने एलटी लाइन पर तार डालकर अपना कनेक्शन चालू कर रखा था। संविदा कर्मी सुशील कुमार जैसे ही केबिल उतारने लगा, तो आरोप है कि शमशाद व उसके भाई नौशाद ने टीम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बीच बचाव को आये संविदा कर्मी राजकुमार व नोडल अधिकारी के साथ भी गाली गलौज की गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गये थे। बाद में एसडीओ चतर सिंह के निर्देश पर संविदाकर्मी सुशील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के विरुद्ध मारपीट, सरकारी काम में बाधा व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें