फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी

Wed, 17 May 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
complaint - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा के रिटायर फौजी मान सिंह ने जानलेवा हमले करने के आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि इंसाफ दिला दो  या इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दो। 
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे रिटायर फौजी मान सिंह ने जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को शिकायत पत्र देकर कहा कि चार नवंबर 2014 को गांव के चार लोगों ने लाठी-डंडो से लैस होकर उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था।

हमले में उसका पुत्र सतीश गंभीर घायल हो गया था, जबकि पुत्रवधू प्रीती का छह माह का गर्भ गिर गया था। इस मामले की तहरीर  थाना बाबरी पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


वहीं, विपक्षी ओमपाल की ओर से पुलिस ने एनसीआर दर्ज करने के बाद उसे विवेचक दरोगा ने 8 नवंबर  2014 को धारा 325, 326 बढ़ाकर  एफआईआर में तरमीम कर दिया था।

पीड़ित मान सिंह ने बताया कि उसके पुत्र सतीश आदि के  खिलाफ धारा 326 लगाकर तीनों पुत्र  सतीश, अमरीश अर्जुन व भतीजे अनुज को पुलिस ने जेल भेज दिया। रिटायर फौजी ने डीएम से कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए या फिर  इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी जाए।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें