फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों से टकराव की जगह समन्वय बनाएं

Wed, 17 May 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 19 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों से आह्वान किया कि ईमानदारी से टैक्स देते हुए निडर होकर कार्य करें। अधिकारियों से टकराव की जगह समन्वय बनाएं। 
विज्ञापन


कैराना रोड स्थित रेस्टोरेंट पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि व्यापारी भी नियमों का पालन करना चाहते हैं, तो अधिकारियों को भी व्यापारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्यकर विभाग के उपायुक्त एके दोहरे तथा एपी राय और सहायक आयुक्त एसपी मलिक ने एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी की प्रणाली के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के हित में है। बस सतर्क रहकर तकनीकी सेवाओं का प्रयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह तथा नगराध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में थानाभवन, कांधला, बनत, चौसाना, झिंझाना और बाबरी आदि कस्बों से आए पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान ने संगठन की तरफ से व्यापारी हित में किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया। 

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, प्रदीप संगल, रवि संगल, ब्रजभूषण संगल, कंवरबीर कांबोज, राहुल जैन, प्रवीण गर्ग, अनुज गोयल, आशु पुरी, मनोज मित्तल, प्रदीप विश्वकर्मा, पवन गोयल, नीरज संगल, मुकेश जिंदल, विवेक गोयल, अनिल गर्ग, सुधीर संगल, महेश गर्ग, शिवकुमार बंसल, लोकेंद्र कश्यप, सचिन गोयल, विनोद गोयल, अजेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें