शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में दो दोस्तों के बीच शराब पार्टी के बाद हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने आनन-फानन युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सिक्का गांव निवासी परदुमन औरर राजकमल पुत्र कर्मवीर दोनों दोस्त हैं। रविवार की देर रात करीब नौ बजे काम से लौटकर दोनों ने शराब पार्टी की थी। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में राजकमल ने परदुमन को चाकू से गोदकर घायल कर दिया।