फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में चल रहे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर में प्राचार्य डॉ. चमनलाल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति का डटकर मुकाबला करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के तीसरे दिन जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि शिविर को लेकर स्वयंसेविकाओं में खासा उत्साह है। सोशल डिस्टेंसिंग की बाध्यता के कारण सीमित संख्या में बैच बनाया गया है। प्रशिक्षण शिविर के तृतीय दिवस ताइक्वांडो कोच नेहा सिंह ने छात्राओं को अचानक हुए हमले से बचाव के गुर सिखाए। प्रतिभागी छात्राओं में खुशी, ऋतिका, नाजिया, रेशमा, शिवानी, वर्षा, गजाला, अनु, फारिया, महविश, सुल्ताना, मुस्कान, आकांक्षा शमीना, शिरीन, आरती उपस्थित रही। शिविर की व्यवस्थाओं में अभिषेक का विशेष सहयोग रहा तथा बृजपाल सिंह, सुभाष, मसीचरण, पप्पन, कृष्णपाल, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें