फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी

Sat, 17 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली में बुुखार अपना कहर बरपा रहा है। दिन पर दिन बुखार से पीड़ितों की संख्या अस्पताल में बढ़ती जा रही है। बुखार के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शामली अस्पताल में रोजाना आने वाले कुल मरीजों में से 70% मरीज बुखार के सामने आ रहे है। खून की जांच होती है तो ज्यादातर मरीजों में डबल बुखार सामने आ रहा है।
विज्ञापन


यूं तो सितंबर माह आए वर्ष बीमारियों की सौगात लेकर आता है। मौसम परिवर्तन के चलते हर वर्ष इस माह बीमारियां बढ़ जाती हैं। खासकर वायरल फीवर लोगों को अपना शिकार बनाता है। शामली अस्पताल में रोजाना पहुंचने वाले मरीजों में से 70 प्रतिशत मरीज बुखार के सामने आ रहे हैं। मरीजों की ब्लड जांच कराई जाती है तो इसमें चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। डाक्टरों के अनुसार इस बार डबल बुखार सामने आ रहा है। जैसे कि मलेरिया और वायरल, मलेरिया व डेंगू, डेंगू व वायरल, टायफाइड, वायरल। हालांकि यहां पर मलेरिया डेंगू के मामले अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन मलेरिया और वायरल तथा टायफाइड और मलेरिया के मामले अधिक सामने आ रहे हैं।

हाथ-पैर से शुरू हुआ दर्द समझो बुखार ने जकड़ा ः डाक्टरों के अनुसार सबसे ज्यादा शिकायत आ रही है कि मरीज आकर कहते हैं कि उनके घुटने तथा हाथ तथा जोड़ों में दर्द हो रहा है। सर्दी, खांसी और जुकाम के लक्षण भी सामने आ रहे हैं। यानि की यदि ये लक्षण सामने आते हैं तो समझो बुखार ने जकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें