फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में तैनात की जाएं महिला परिचालक

Wed, 14 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार ने जिला मुख्यालय से थानाभवन, कांधला, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता-भैसवाल, गढ़ीपुख्ता-मालैंडी तक बालिकाओं की शिक्षण संस्थाओं तक चलने वाली रोडवेज बसों में महिला परिचालक तैनात कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुधीर पंवार ने सहारनपुर रीजन के आरएम और एआरएम को पत्र लिखकर अवगत कराया कि शामली जिला मुख्यालय पर ग्रामीण क्षेत्रों से बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए आती हैं।

बालिकाओं से छेड़छाड़ को रोकने के उद्देश्य से अभिभावक अपने वाहनों से बालिकाओं को शिक्षण संस्थाओं में छोड़ने की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण अंचलों के शामली-मालैंडी, नागंली, शामली, भैसवाल, गढ़ीपुख्ता, कांधला, झिंझाना, थानाभवन, ऊन आदि कस्बों मेें शिक्षण संस्थाओं तक बालिकाओं को ले जाने वाली रोडवेज बसों में महिला परिचालक वाली रोडवेज बसों का संचालन किया जाए।                  ऐसी बसों के संचालन से रोडवेज को  राजस्व की प्राप्ति होगी। साथ ही विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं भी रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें