फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्लाॅट के विवाद में महिला सिपाही ने पुलिस टीम के साथ की धक्का मुक्की

Mon, 05 Oct 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला के गांव भभीसा में पुलिस के साथ होती धक्का मुक्की। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव भभीसा में प्लाॅट के विवाद की जांच करने पहुंची पुलिस टीम के साथ कानपुर में तैनात महिला सिपाही व उसके परिजनों ने अभद्रता और धक्का-मुक्की की। इस दौरान महिला सिपाही की बहन घायल हो गई। पुलिस ने महिला सिपाही के भाई, तीन बहनों समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, पुलिस से धक्कामुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गांव भभीसा निवासी सतबीर का अपने पड़ोसी गुड्डू से प्लाॅट को लेकर विवाद चल रहा है। सतबीर ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कानपुर में तैनात महिला सिपाही अंशु भी अपने घर पर आई हुई है। आरोप है कि महिला सिपाही ने परिवार के लोगों को मौके पर बुला लिया। सिपाही व उसके परिजनों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट में महिला सिपाही की बहन अंजु घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद सतबीर ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि महिला सिपाही ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने भाई, तीन बहनों और दो किशोरों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की।
विज्ञापन

उधर, महिला सिपाही की बहन मंजू ने सीओ कैराना को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस टीम पर उसके तथा उसकी बहन के साथ गाली-गलौज व पिटाई करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि सतबीर की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें