फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जावेद पहलवान ने जीती 3100 रुपये की कुश्ती

Mon, 05 Oct 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन के मेला गुघाल के दंगल में पहलवान दम दिखाते पहलवान। संवाद - फोटो : सुभाष पार्क थिएटर में 7.12 लाख से लगेगा आधुनिक साउंड सिस्टम
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। मेला गुघाल के अवसर पर आयोजित दंगल में रविवार को पहलवानों के बीच कई रोमांचक मुकाबले हुए। अखाड़े में पहलवानों ने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। 3100 रुपये की कुश्ती में जावेद पहलवान गंगोह ने अभि पहलवान जोगिंद्र अखाड़ा को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

1600 रुपये की कुश्ती में जसवीर पहलवान जलालाबाद और शक्ति पहलवान जोगिंद्र अखाड़ा औचंदी के बीच मुकाबला हुआ, जो काफी संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटा। रिहान पहलवान जलालाबाद और अनमोल पहलवान जसाला के बीच कुश्ती भी बराबरी पर रही। विक्की पहलवान जसाला और सचिन पहलवान जोगिंद्र अखाड़ा के बीच 1000 रुपये की कुश्ती तथा कुनाल पहलवान जोगिंद्र अखाड़ा और कल्लू पहलवान कैराना के बीच 500 रुपये की कुश्ती में भी कोई पहलवान जीत दर्ज नहीं कर सका। वहीं नसीम पहलवान कैराना और हितेश पहलवान जोगिंद्र अखाड़ा के बीच 2500 रुपये की कुश्ती भी बराबरी पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें