थानाभवन में जानकारी देता किसान राकेश कुमार
- फोटो : SHAMLI
शामली/थानाभवन/चौसाना। रविवार को हुई बारिश ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में कटे पड़े गेहूं में नमी आने से खराब होने की चिंता किसानों को सता रही है। उधर, गेहूं की कटाई का काम भी बाधित हो गया है। उधर, बारिश से शहर की गलियों और बाजारों में पानी भर गया।
ये बोले किसान...
खेत में दो बीघा गेहूं कट गए हैं, जबकि तीन बीघा अभी खड़े हैं। कटे हुए गेहूं का दाना काला पड़ना शुरू हो गया है। अब बचा हुआ गेहूं एक सप्ताह बाद काटा जाएगा। - सचिन धीमान।
दो दिन बाद आठ बीघा गेहूं में कटाई का काम शुरू करना था। बारिश और हवा के कारण काफी गेहूं नीचे गिर गया है। जमीन गीली होने के कारण गेहूं की कटाई एक सप्ताह लेट हो गई है। यदि अब गेहूं काटे तो उसके साथ मिट्टी मिल जाएगी। - धर्मपाल।
छह बीघा गेहूं की फसल बोई थी। बारिश के कारण जो तीन बीघा गेहूं कटा हुआ है, भीगने से उसमें कालापन आने का डर बन गया है। इसके अलावा इस कटे हुए गेहूं का भूसा भी काला ही निकलेगा। - राकेश कुमार।
थानाभवन में जानकारी देता किसान सचिन कुमार- फोटो : SHAMLI
थानाभवन में जानकारी देता किसान धर्मपाल।- फोटो : SHAMLI