फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बचानी होगी पुश्तैनी खेती

Sat, 10 Mar 2018 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
Farmer fair - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। जिले के कृषि विभाग की ओर से शनिवार से तीन दिवसीय मंडलीय किसान मेला शुरू हो गया है। पहले दिन मेले मे अपेक्षाकृत किसानों की भीड़ कम आई। किसान मेले में गेहूं की कटाई व गन्ने की जुताई के उपकरण समेत 85 स्टाल लगाकर प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर भाजपा नगर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि किसानों को पुश्तैनी खेती को आगे बढ़ाने की जरूरत हैं। ऋण मोचन के लिए अधिकारी भेदभाव नहीं करे। ऋणमोचन में कार्रवाई न करने अधिकारियों का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन


 शनिवार को भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल में कृषि सूचना तंत्र सुदृड़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत जोन स्तरीय सहारनपुर, मेरठ मंडल का तीन दिवसीय विराट मेला आयोजित किया गया। तीन दिवसीय किसान विराट मेले का शुभारंभ भाजपा नगर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्षा संतोषदेवी विधायक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। मेले में भाजपा नगर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि किसानों को अपनी पुश्तैनी खेती को बचाना होगा। पुश्तैनी खेती को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेती करनी होगी।

भूमि का मृदा परीक्षण, बीज संशोधन कराना होगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के ऋण मोचन में लापरवाही - भेदभाव न बरते। ऋण मोचन में किसानों का सहयोग न करने वाले अधिकारियों का मामला विधानसभा में उठाया जाएगा। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि किसानों को खेती के तौर तरीके बदलना होगा। जिले के किसान समूचे उत्तर प्रदेश में बेहतर खेती कर रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने की पैदावार से जिले की उपज बढ़ गई है। फसल चक्र के नाम पर अन्य फसलों
विज्ञापन

की पैदावार को बढ़ाना होगा। सरकार की योजनाओं को लाभ उठाकर आय को दुगना व तीन गुना करना होगा।

मेले में बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर आरसी वर्मा ने किसानों को भूमि का मृदा परीक्षण व बीज शोधन करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि रोगों के कारण गन्ने की 1148, 767 प्रजाति लाल रोट के कारण पूूरी तरह से खत्म हो गई है। 0238 गन्ना प्रजाति मे उकटा रोग पनप रहा है।

सफेद गिढ़ार वेस्ट यूपी के जिलों में फेल रहा है। किसानों को अपनी आय दुगना व तिगुना करने पर जोर दिया। गेहूं की फसल में कनाल भट का गेहूं की बालों को काला कर देता है। मेरठ के प्रगतिशील किसान सोदान सिह ने कहा कि अधिकारी सरकार की ओर से किसानों के मागदर्शक हैं। अच्छे अधिकारियों की देखरेख से किसानों की हालत सुधेरगी।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी, भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी ने विचार व्यक्त किए। कृषि उपनिदेशक रामवीर कटारा ने अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा कुमारी ने किया गया। मेले में आने वाले सहारनपुर- मेरठ मंडल के बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतम बुद्धनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर शामली जिले के किसानों के पंजीयन केंद्र खोले गए थे। मेले में 85 स्टाल प्रदर्शनी के रूप में लगाए गए थे। किसानों को बीज, खाद, फसलों और कृषि यंत्रों के शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें