फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोह-चौसाना मार्ग पर किसानों का धरना, मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग

विज्ञापन
गंगोह-चौसाना मार्ग पर धरने पर बैठे किसान संगठनों के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गंगोह-चौसाना मार्ग पर किसानों का धरना
विज्ञापन

शामली, चौसाना। गंगोह-चौसाना मार्ग के चौराहे पर भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने स्थानीय मार्गों की मरम्मत और गढ़ी हसनपुर के दुर्गा मंदिर पर जल भराव की समस्या को दूर कराने की मांग की। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
गंगोह बस स्टैंड पर धरने का नेतृत्व ठाकुर यशपाल सिंह ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े किसानों ने हिस्सा लिया। संगठन की मांग है कि चौसाना-थानाभवन मार्ग से शुगर मिल तक सड़कों की मरम्मत कराई जाए। तहारपुर-पांथूपुरा मार्ग की मरम्मत और गढ़ी हसनपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दुर्गा मंदिर के मार्ग पर फैली गंदगी को दूर कर जल निकासी की समस्या का समाधान कराया जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी से मिलकर पूर्व में कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। मजबूर होकर संगठन के लोगों को धरने पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की सूचना पर तहसीलदार अमित कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर समस्या के समाधान के लिए दो दिन का समय मांगा। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। किसानों का धरना करीब तीन बजे समाप्त हुआ। पुलिस भी इस दौरान अलर्ट रही। इस दौरान यशपाल, मुकेश, बुद्धन सिंह, सोमपाल, विजय, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें