फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना में होगी भाकियू की किसान महापंचायत आज

विज्ञापन
कैराना में होने वाली किसान महापंचायत के मद्देनजर एडीएम व एएसपी भाकियू पदाधिकारियों से जानकारी ल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना में होगी भाकियू की किसान महापंचायत आज
विज्ञापन

शामली, कैराना। किसान आंदोलन की जीत के बाद पहली किसान महापंचायत कैराना में आज होने जा रही है। महापंचायत को गाजीपुर बॉर्डर से आकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत संबोधित करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी की। किसान महापंचायत को लेकर एएसपी व एडीएम ने पंचायत स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
तीनों कृषि कानून वापसी के बाद एमएसपी पर कमेटी बनाने सहित अन्य मांगों को केंद्र सरकार द्वारा मान लिए जाने के बाद किसान आंदोलन की जीत के बाद किसानों की पहली महापंचायत कैराना पानीपत बाईपास के निकट होनी है। 8 नवंबर को कैराना में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कैराना में एक किसान महापंचायत करने की घोषणा की थी। पिछले कई दिन से भाकियू के जिला अध्यक्ष कपिल खाटियान सहित स्थानीय कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए थे। आज रविवार को कैराना में भाकियू की किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गाजीपुर बॉर्डर से आकर राकेश टिकैत किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। किसान महापंचायत में हरियाणा पंजाब व यूपी से भारी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना जताई गई है। जिला अध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि महापंचायत में किसानों के स्थानीय मुद्दों पर बात की जाएगी। जनपद शामली सहित अन्य जगहों से भारी संख्या में किसान आएंगे। बाहर से आने वाले किसानों के लिए खाने पीने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत स्थल का एडीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
आज कैराना बाईपास पर होने वाली किसान महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एडीएम संतोष कुमार व एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पंचायती स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद भाकियू के जिला अध्यक्ष कपिल खाटियान व अन्य पदाधिकारियों से किसान पंचायत को लेकर चर्चा की। इस दौरान भाकियू नेताओं ने प्रशासन से पार्किंग व पीने के पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। जिसके बाद एडीएम ने एसडीएम संदीप कुमार को पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराने तथा पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। एसपी ने पंचायती स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक पुलिस बल की भी तैनाती कराने का आश्वासन दिया।

कैराना में होने वाली किसान महापंचायत से पूर्व तैयारियों का जायजा लेते भाकियू कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें