शामली। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ द्वारा गन्ने की 14201 और 14233 दो नई प्रजाति विकसित की गई हैं। उपज के आंकड़ों के अनुसार दोनों नव विकसित किस्म सामान्य खेती हेतु सर्वथा उपयुक्त होगी।
जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने लखनऊ और शाहजंहानपुर की दोनों गन्ना प्रजातियों को प्रदेश भर में लागू कर दिया गया है। लखनऊ 14201 शीघ्र की औसत उपज 84.34-91.58 टन प्रति हेक्टेयर तथा इसका पोल इन केन प्रतिशत माह नवंबर, जनवरी एवं मार्च में क्रमश: 11.71, 12.96, तथा 13.81 पाया गया है। इसी तरह किस्म 14233 की औसत उपज 87.90-93.65 टन प्रति हेक्टेयर पाई गई है। इसका पोल इन केन प्रतिशत माह नवंबर, जनवरी एवं मार्च में क्रमश: 11.75, 12.81 तथा 13.63 पाया गया है।
लखनऊ 14201 का गन्ना सीधा खड़ा रहता है। इसका गुड़ रंग का, देखने में आकर्षक एवं उच्च गुणवत्ता युक्त होता है। देर से पकने वाली किस्म 14233 का उल्लेख करते हुए कहा कि इस किस्म का गन्ना सीधा, माध्यम मोटा, माध्यम कड़ा एवं ठोस होता है, पेड़ी उपज भी बेहतर है। 0118 एवं 0239 एक ही गन्ना किस्म है।