फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: चंडीगढ़ से अगवा की गई महिला को शामली में फेंका, बोली-कुछ सुंघा दिया था, उसके बाद मेरे साथ...

Wed, 23 Oct 2024 09:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पुलिस ने जब महिला को अस्पताल भेजा तो वह अर्द्धबेहोशी की हालत में थी। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। वह बड़ी मुश्किल से बोल पा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंभालका बाईपास के निकट चंड़ीगढ़ से बाइक पर लिफ्ट देकर अगवा की गई 35 वर्षीय महिला अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। महिला की हालत ठीक न होने के कारण वह अपने बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई। चिकित्सकों ने जहर से महिला की हालत बिगड़ने का संदेश जताया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पांच बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका बाईपास उपरिगामी पुल के निकट एक महिला अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह से हल्के झाग भी आ रहे थे। इस की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में महिला का उपचार किया गया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन

महिला ने अर्द्धबेहोशी की हालत में अपना नाम पूजा बताते हुए चंडीगढ़ की रहने वाली बताया। बताया कि वह वहां पर दाल मंडी में दुकान पर काम करती है। मंगलवार की देर शाम वह घर जा रही थी। रास्ते में उसने बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट ली। इसके बाद उसे युवकों ने कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, उसे कुछ पता नहीं। जब होश आया तो अपने को अस्पताल में पाया। पुलिस का कहना है कि हालत में सुधार होने पर महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि महिला की जहर से हालत बिगड़ने और मानसिक रूप से बीमार होने का संदेह है। हालांकि जांच व उपचार के बाद ही सही पता चल सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें