फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दुकानों के विवाद में की थी किसान की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। बदलूगढ़ गांव में किसान देवेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया कि दुकानों पर चल रहे विवाद के चलते उन्होंने किसान की गोली मारकर हत्या की थी। उन्हें उम्मीद थी कि किसान की हत्या के बाद दुकान उनकी ही हो जाएगी।
नौ जून की रात करीब साढ़े नौ बजे मोहल्ला आलकलां निवासी किसान देवेंद्र सिंह (55) गांव बदलूगढ़ स्थित अपने घेर में चारपाई पर बैठा हुआ था। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी थी। देवेंद्र सिंह के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन भी किया था।
विज्ञापन

बताया गया है कि मृतक का मोमीन, भूरा, तनवीर व यूसुफ के साथ दुकान पर कब्जे को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। पुलिस ने मृतक के पुत्र सुनील की ओर से मोमीन सहित चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बुधवार को पुलिस ने देवेंद्र सिंह हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों मोहम्मद मोमीन व उसके भाई भूरा उर्फ यामीन निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द थाना कैराना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी दुकानों पर देवेंद्र सिंह ने अदालत में मुकदमा दायर किया था। कोर्ट में चल रहे दुकानों के विवाद के कारण ही देवेंद्र को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें