शामली : बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी यूपीएससी में 525वीं रैंक प्राप्त करने वाले शिविन।
- फोटो : SHAMLI
शामली। यूपीएससी परीक्षा 2021 के घोषित परिणाम में गांव बंतीखेड़ा निवासी किसान के बेटे शिविन ने 525वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी सफलता पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
गांव बंतीखेड़ा निवासी 26 वर्षीय शिविन पुत्र सोहबीर सिंह ने बनत स्थित देवी उमराकौर इंटर कॉलेज से 12वीं की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद 2013 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से फिजिक्स से बीएससी ऑनर्स से पास आउट किया। 2019 में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयनित हुए थे, लेकिन ज्वाइन नहीं की थी। शिविन की इच्छा सिविल सर्विस में जाने की थी। इसलिए उसने तैयारी की और 2019 में यूपीएससी की पहली बार परीक्षा दी थी। तीसरे प्रयास में यूपीएससी 2021 में उसे 525वी रैंक प्राप्त की। शिविन की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
परिजनों का कहना है कि शिविन ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। शिविन के पिता का कुछ दिन पूर्व बीमारी के चलते निधन हो गया था। शिविन के बड़ा भाई नितिन आईआईटी करने के बाद अमेजन कंपनी में जॉब करते हैं। शिविन के बाबा रणवीर सिंह का कहना है कि यह उनके लिए बड़े गर्व की बात है कि आज उनके पोते ने गांव व जनपद का नाम रोशन किया है।