फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोट डालने पर बखेड़ा

Sun, 29 Nov 2015 12:35 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जलालाबाद देहात में फर्जी वोट डालने को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। मामला बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितरबितर किया। इसके अलावा अन्य गांवों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन


जलालाबाद देहात के गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में शाम करीब चार बजे फर्जी वोटिंग को लेकर रीना गुप्ता और नजीर मलिक के समर्थक आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी झड़प हुई और मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए।

हालात बिगड़ने पर सीओ शामली निशांक शर्मा और सीओ थानाभवन कुलदीप कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ पर लाठियां भांजते हुए तितरबितर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बूथ के अंदर केवल वोटरों को ही जाने दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा  गांव नागल, उमरपुर, दखौडी जमालपुर, चन्देनामाल, दभेडी, अम्बेहटा याकूबपुर, अहमदपुर, सोहजनी उमरपुर, जानीपुर और गंदेवड़ा में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें