फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी दफ्तर में जमकर हंगामा, तोड़फोड़

Fri, 24 Aug 2018 12:39 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। जहरीली शराब पीने से गांव कमालपुर में पांच लोगों की मौत होने पर भारतीय किसान यूनियन में भी गुस्सा भड़क गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शामली में जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ कर दी। चेतावनी दी कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो 28 अगस्त को शामली कलक्ट्रेट में महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, युवा जिलाध्यक्ष विनोद निर्वाल और भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता इकट्ठा होकर शामली में जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के कर्मियों द्वारा गांव में अवैध वसूली कर अवैध शराब की बिक्री को बढ़ावा दिया जाता है, जिस कारण यह घटना हुई है।

इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए दफ्तर में कुर्सियां तोड़ दीं। तोड़फोड़ की सूचना पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत किया। तब भाकियू कार्यकर्ता आबकारी कार्यालय में धरना देकर बैठ गए। बाद में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सिंह को भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कहा कि आबकारी इंस्पेक्टर झिंझाना, थानाभवन, कांधला, कैराना के यमुना खादर इलाके में अवैध रूप से शराब बेचने वालों से वसूली करते हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं के अलावा मौके पर मुख्य रूप से गांव कमालपुर निवासी यशपाल सिंह, अरविंद, सतीश, सतपाल प्रधान, रामकुमार, राजेंद्र, कुलदीप, अंकित, आदेश, हरी सिंह, जय कुमार, सुभाष आदि मौजूद रहे।

सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग  
शामली। कमालपुर गांव में जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत के मामले पर राष्ट्रीय लोकदल ने भी पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।  बृहस्पतिवार को माजरा रोड स्थित कार्यालय पर बैठक के दौरान रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि यमुना खादर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। कमालपुर गांव की घटना इसका परिचायक है।

मांग है कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, मृतक आश्रितों को उचित आर्थिक सहायता दिलाई जाए। वहीं, मुजफ्फरनगर में रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरशाद चौधरी के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी की घटना की निंदा की तथा पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान ऋषिराज राझड़, तरसपाल मलिक, अनवार चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान, सत्यवीर पंवार, वाजिद अली, देशराज भनेड़ा, मुकेश सैनी, विशाल करोड़ी, मतलूब हसन, देवानंद गौड़, सोमपाल सिंह, सतीश मालेंडी, सनोज चौधरी, रामकुमार, अदनान, विनोद पंवार, सतबीर एलम, अब्बास और पवन राणा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें