फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार
विज्ञापन

शामली। सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान खराब प्रगति वाले विभागों को फटकार लगाते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता के गैरहाजिर रहने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। अधिकारियों के देर से बैठक में पहुंचने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को समय पर आने की हिदायत दी।
पशु चिकित्साधिकारी से गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और जन सहभागिता के तहत दिए गए पशुओं के संबंध में जानकारी ली। सभी गो आश्रय स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि नोडल अधिकारी व बीडीओ भी अपने गो आश्रय स्थलों का भ्रमण व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएं। अव्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि विद्युत निगम समय से बिल जमा कराएं। लोक निर्माण विभाग समय से निर्माण कार्य कराएं। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग में दवाईयों की उपलब्धता एंबुलेंस और अन्य जानकारी ली।
लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 11 दिसंबर को जनपद में 353 शादियां कराई जाएंगी। जिसके लिए समस्त तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को भी निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ प्रमोद कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें