फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: मृतक ले रहे पेंशन, जीवित काट रहे चक्कर, खातों की जांच हुई तो सामने आया बड़ा घोटाला

Tue, 10 Oct 2023 11:28 AM IST
Dimple Sirohi महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धा, दिव्यांग और किसान पेंशन दी जाती है। प्रत्येक तीन माह में यह लोगों के खातों में भेजे जाते हैं। लेकिन खातों की जांच हुई तो बड़ा घोटाला सामने आया। योजना का लाभ लेने के लिए जिंदा तो दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, जबकि मृतकों के खातों में पेंशन भेजी जा रही है।
विज्ञापन
दिव्यांग पेंशन योजना - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग की ओर से मृतकों को भी उनके खातों में पेंशन की राशि भेजी जा रही थी। विभाग की ओर से कराए गए सत्यापन में यह खुलासा हुआ। समाज कल्याण विभाग ने मृतकों की राशि तत्काल प्रभाव से रोकने के साथ ही रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी है। 18 मृतकों की पेंशन रोकने के लिए बैंकों को भी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धा, दिव्यांग और किसान पेंशन दी जाती है। वृद्धों को एक हजार रुपये प्रति माह दिए जाते हैं, जो प्रत्येक तीन माह में वृद्धों के खातों में भेजे जाते हैं। विभाग की ओर से सलाना पेंशनर्स के सत्यापन में 489 वृद्ध मृतक पाए गए हैं, जिनके खाते में एक साल से लेकर 6 माह से अधिक समय से पेंशन के रुपये डाले जा रहे थे। हालांकि 100 से अधिक अपात्र भी पाए गए।

ये है मामले
केस-1

भोगी माजरा निवासी सतेंद्र पुत्र वेद की कुछ समय पूर्व ही मौत हो गई थी। इसके बावजूद उनके खाते में पेंशन डाली जा रही थी। खुलासा होने के बाद अब तीन हजार की रिकवरी कराई गई है।

केस-2
कैडी गांव निवासी भुल्लन पुत्र हरचंद के मरने के बाद भी उनके खाते में पेंशन के रुपये डाले जा रहे थे। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बैंक को रिपोर्ट भेजी है।

केस-3
बीनड़ा गांव निवासी राज सिंह की मौत हो चुकी है मगर उनके बैंक खाते में वृद्ध पेंशन के लिए रुपये डाले जा रहे थे। विभाग ने तीन हजार की रिकवरी के लिए नोटिस भेजा है।

ये जिंदा होने के बाद भी काट रहे चक्कर
केस -1

ऊन निवासी बुजुर्ग सोहनवीर का कहना है कि तीन बार वह बुजुर्ग पेंशन के लिए आवेदन कर चुके हैं मगर उनको पेंशन नहीं दी जा रही है। अब विभागीय अधिकारियों से पेंशन दिलाने की गुहार लगाई है।

केस-2
खेड़ी निवासी बाबूराम का कहना है कि दो माह पूर्व उसने पेंशन के लिए आवेदन किया था मगर पेंशन नहीं दी जा रही, जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडीएम से पेंशन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मृतकों के बैंक खातों में गई पेंशन राशि की रिकवरी के लिए बैंक के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिससे संबंधित बैंकों की ओर से रिकवरी कराकर रुपये वापस विभाग के खाते में आ जाएंगे। - दिनेश चंद गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली

मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। पूरे प्रकरण में जांच कराकर रिकवरी कराई जाएगी। समाज कल्याण विभाग इसकी पूरी निगरानी कर रहा है। -रविंद्र सिंह, डीएम शामली
 
हालात
-जिले में 27, 716 वृद्धों को वृद्ध पेंशन की पहली किश्त जारी की जा चुकी है।
-5927 के खाते एनपीसीआई पोर्टल पर आधार लिंक नहीं मिले हैं, जिसके कारण पेंशन नहीं मिल पा रही है।
-1600 लाभार्थियों का एनपीसीआई कराया गया। जिससे अब इन सभी लाभार्थियों को पुनः वृद्धावस्था पेंशन मिलने लगेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें