फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरोगा को कुचलने की कोशिश, खौफनाक थे बदमाशों के इरादे, चोरी करते पकड़े गए थे दोनों

Mon, 09 Oct 2023 06:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली में दो बदमाशों ने एक दरोगा को कुचलने की कोशिश की। टक्कर लगने से दरोगा को चोटें आईं हैं। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना में रिलायंस ट्रेडर्स में चोरी करते पकडे़ गए दो बदमाशों ने बाइक सवार दरोगा को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर गाड़ी सहित दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों बदमाश पंजाब के जनपद फिरोजपुर के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब चार बजे दो बदमाश पंजाब नंबर की गाड़ी द्वारा शामली रोड स्थित रिलायंस ट्रेडर्स में पहुंचे। इस दौरान दोनों बदमाशों ने वहां से कुछ सामान चोरी कर लिया। कर्मचारियों को चोरी का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पर एसआई सतीश त्यागी बाइक द्वारा मौके पर पहंचे। वहीं, एसआई दोनों बदमाशों काे गाड़ी सहित कोतवाली लाने लगे। एसआई बाइक पर आगे चल रहे थे, जबकि पीछे गाड़ी में दोनों बदमाश थे। जैसे ही गाड़ी कोतवाली गेट के सामने पहुंची तो गाड़ी सवार बदमाशों ने एसआई को कुचलने का प्रयास किया। कार की टक्कर से एसआई को चोटें आईं।

यह भी पढ़ें: Meerut: चाकू के निशान-गर्दन लहूलुहान फिर आत्महत्या कैसे? परिजन बोले-बेटे ने की खुदकुशी, कहीं ये तो नहीं वजह
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने पीछा कर गाड़ी और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। कोतवाली में पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि वे पंजाब के जनपद फिरोजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस बदमाशों की गाड़ी भी चोरी की बता रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Murder Or Suicide: पुलिस के लिए पहेली बनी शहजाद की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें