फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रुम में रखवाया, कड़े सुरक्षा प्रबंध किए

विज्ञापन
मंडी में मतगणना केंद्र पर निरीक्षण करते डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को मंडी समिति परिसर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में विधानसभा वार ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम रखा गया। डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव ने शामली मंडी में मतगणना स्थल के लिए बनाए विधानसभावार स्ट्रांग रूमों का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ शामली मंडी में मतगणना स्थल के लिए आरक्षित की गई दुकानों, नीलामी चबूतरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान द्वितीय प्रशिक्षण व्यवस्था, मतगणना एवं अन्य गतिविधियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। मंडी स्थल में बनाए गए विधानसभावार स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, कैराना, थानाभवन, शामली विधानसभा के आरओ, एआरओ, सीओ, थानाप्रभारी आदर्श मंडी मौजूद रहे। बाद में डीएम-एसपी ने झिंझाना क्षेत्र के टपराना, मंसूरा, रोटन, रंगाना और झिंझाना कस्बे के अंतर्गत क्रिटिकल मतदेय स्थलों का भ्रमण करके आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी संवाद स्थापित किया। चुनाव के दौरान समस्या उत्पन्न करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें