फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हर रोज तीन ट्रांसफार्मर हो रहे खराब, गर्मी से हांफी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
शामली में विद्युत लाइन ठीक करते कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। चढ़ते पारे के साथ ही बिजली व्यवस्था धराशायी हो गई है। लोड बढ़ने के साथ ही ट्रिपिंग ने परेशान करना शुरू कर दिया है। रातभर और बुधवार को दिन में बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। ऊर्जा निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, हर रोज औसतन तीन बिजली ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तीन दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंच गया। बिजली की खपत भी दोगुनी तक जा पहुंची है। मंगलवार की रात शहर की वर्मा मार्केट, हनुमान धाम रोज, विजय चौक, रेलवे रोड की आपूर्ति गुल रही। बिजली कभी गुल हो रही थी कभी आ रही थी, जिसके कारण गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। गर्मी और उमस के साथ साथ बिजली कटौती ने शहर के साथ साथ कैराना, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन, गढ़ीपुख्ता, बिडौली, झिंझाना तक के लोगों को परेशान रखा। बिजली गुल होने के कारण इनवर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। रात के समय लोगों की नींद उड़ रही है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अनुसार, गर्मी में लगातार ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने के लिए कूलर भी लगाए गए हैं। नगर निवासी बलदेव सिंह, आसिफ का कहना है कि बिजली कटौती के कारण परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान की मांग की है।
- यह है बिजली का शेडयूल
ऊर्जा निगम ने शहरी क्षेत्र में 24 तो ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे तक आपूर्ति देने के आदेश दिए हुए हैं। मगर शहरी क्षेत्र में मुश्किल से 14 से 15 और ग्रामीण क्षेत्र में 8 से 10 घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। जिसमें फॉल्ट, लो वोल्टेज, लगातार ट्रिपिंग भी शामिल है।

- नहीं की जा रही कॉल रिसीव, 40 शिकायतें
अधीक्षण अभियंता के कंट्रोल रूम पर बिजली कटौती से लेकर ट्रिपिंग की प्रतिदिन 40 शिकायतेंं पहुंच रहीं हैं। हालांकि, सभी डिविजनों में आने वाली शिकायतों की संख्या अलग है। वर्मा मार्केट के रहने वाले मोंटी का कहना है कि बिजली गुल होने पर अधिकारियों से शिकायत की जाती है मगर जेई से लेकर अन्य अधिकारी फोन कॉल रिसीव करना तक मुनासिब नहीं समझते।
विज्ञापन


- इन्होंने कहा
प्रयास है कि लोगों को अधिक से अधिक आपूर्ति दी जाए। लोगोंं से भी अपील है कि बेवजह बिजली खर्च न करें, ताकि सभी को बिजली मिल सके। टीमों को भी 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा गया है। - वीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम शामली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें