फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भीषण गर्मी में लोग बेहाल, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा

विज्ञापन
शामली में धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर जाती युवतियां । संवाद
विज्ञापन
- दोपहर में लोगों की आवाजाही कम होने से सड़कें व बाजार हुए सूने, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



शामली। जिले के लोगों को भीषण गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। बुधवार को भी भीषण गर्मी और गर्म हवा चलने से लोग परेशान हो उठे। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
जून माह शुरू होते ही तापमान बढ़ रहा है। इस महीने के पहले दस दिन में सात डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। तापमान बढ़ने से लोग गर्मी में परेशान रहे। बुधवार को सुबह से ही धूप निकली। एक बार कुछ देर के लिए बादल छा गए, लेकिन उसके बाद फिर से चिलचिलाती धूप निकली। धूप के साथ ही गर्म हवा चलती रही, जिससे लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय लोग घर से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

लोगों के घरों के अंदर रहने के कारण सड़कें व बाजार में सूनापन छाया रहा। जो लोग घर से बाहर निकले, वे धूप से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर और छाता लगाकर जाते हुए दिखाई दिए। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


- जून माह में तापमान की स्थिति



तारीख - अधिकतम- न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

एक जून - 34 - 25
दो जून - 36 - 25

तीन जून - 33 - 23
चार जून - 31 - 23

पांच जून - 33 - 23
छह जून - 34 - 24

सात जून - 38 - 24
आठ जून - 38 - 27

नौ जून - 41 - 28
10 जून - 41 - 29
11 जून - 40- 30

-


जिला अस्पताल में 1100 पहुंची मरीजों की संख्या
शामली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। हर रोज एक हजार के बढ़कर 1100 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें सबसे अधिक किशोर, डायरिया के हैं। सभी को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल में बुखार से ग्रस्त दो मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें