फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के तीन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं से शुरू हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
शामली आरके इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के लिए पहुंचे शिक्षक ड्यूटी चार्ट देखते हुए। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन 566 परीक्षकों में 408 उपस्थित रहे और 158 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सरदार सिंह ने मूल्यांकन शुरू होने से पहले परीक्षकों की बैठक लेकर बोर्ड के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। पहले दिन हाईस्कूल की तीन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 13 अप्रैल को खत्म हुई थी। शासन के निर्देश पर शनिवार से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। सुबह दस बजे डीआईओएस सरदार सिंह ने परीक्षकों की बैठक लेकर मूल्यांकन को लेकर बोर्ड से जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परीक्षकों का मूल्यांकन केंद्र पर मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित है। बोर्ड के स्पष्ट निर्देश है कि अगर किसी परीक्षक के पास मोबाइल पाया जाता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। इस अवसर पर मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अमित मलिक मौजूद रहे। उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर अब तक हाईस्कूल की 76021 और इंटर की 46293 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है। पहले दिन हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान, हिंदी व अंग्रेजी विषय उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि पहले दिन परीक्षकों की संख्या कम रही। हाईस्कूल में 360 परीक्षकों में 250 और इंटर में कुल 206 परीक्षकों में 158 उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें