फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षाओं से धीमा हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षाओं से धीमा हुआ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन

शामली। परीक्षकों के प्रयोगात्मक परीक्षाओं में व्यस्त होने के कारण यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की गति धीमी पड़ गई है। तीन दिन में हाईस्कूल की 12144 और इंटर की 5848 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन कार्य हो सका है, जबकि बोर्ड के दस दिन में मूल्यांकन पूरा करने के निर्देश हैं। उप शिक्षा निदेशक सहारनपुर मंडल उम्मेद सिंह ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया।
शनिवार से आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। तीसरे दिन भी परीक्षकों की कमी के कारण मूल्यांकन कार्य में तेजी नहीं आई। बताया गया है कि जिन परीक्षकों की मूल्यांकन में ड्यूटी लगी है, उनमें ज्यादातर शिक्षक प्रयोगात्मक परीक्षा कराने में व्यस्त हैं। बोर्ड ने 27 अप्रैल तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को तीसरे दिन केंद्र को हाईस्कूल में मिले 360 में से 265 परीक्षक उपस्थित रहे, जबकि 105 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर के 206 में से 133 परीक्षक ही उपस्थित हुए, 73 परीक्षक अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और कला की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की शुरुआत हुई है। इंटर की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। तीन दिन में हाईस्कूल की 75710 उत्तर पुस्तिकाओं में से 12144 और इंटर की 46698 उत्तर पुस्तिकाओं में से 5848 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। दोपहर में सहारनपुर मंडल के उप शिक्षा निदेशक उम्मेद सिंह और डीआईओएस सरदार सिंह ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें