फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एचटी लाइन के करंट से लाखों के उपकरण फुंके, जेई का घेराव किया

Mon, 26 Aug 2024 12:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। गांव टोड़ा में रविवार शाम को हाईटेंशन लाइन का करंट एलटी लाइन में आने के कारण करीब 12 घरों ओर मंदिर का 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। ग्रामीणों ने जेई का का घेराव करते हुए विरोध किया।
विज्ञापन


हाईवोल्टेज से ग्रामीणों के फ्रीज, वाशिंग मशीन, सबमर्सिबल, बिजली फीटिंग, पंखे आदि बिजली के उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर भाकियू नेता कपिल खाटियान, युवा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी पहुंचे और विद्युत विभाग के जेई मोमीन खान का विरोध करते हुए हंगामा किया। इस दौरान भाकियू के लाखन सिंह, पुष्पेन्द्र, राजकुमार,अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें। जेई मोमीन खान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें