फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों व वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

Sun, 12 Jul 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे पर शिवभक्त कांवड़ियों और उनके वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। कांवड़ यात्रा के दौरान उद्यमियों ने रात में और दोपहर में कुछ समय के लिए मालवाहक वाहनों के निकलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येंद्र कुमार, एएसपी सुमित कुमार, सीओ सदर जितेंद्र कुमार, सहायक यातायात प्रभारी लाल विराट आदि ने कांवड़ मार्ग का सर्वे किया। कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अशोक बंसल के प्रतिष्ठान पर उद्यमियों के साथ बैठक की। एडीएम व एएसपी ने कहा कि दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों एवं उनके वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। मुजफ्फरनगर से शामली और कैराना पानीपत हाईवे शिवभक्त एवं वाहनों के लिए आरक्षित किया जाएगा।
उद्यमी अशोक बंसल व आशीष जैन ने कांवड़ यात्रा 2026 के दौरान कांवड़ रूट डायवर्जन हो जाने के बाद रात में 11 बजे से लेकर चार बजे तक उद्यमियों के माल वाहक वाहनों को निकालने और कांवड़ियों के आराम के समय दोपहर बारह बजे से लेकर तीन बजे तक खाली माल वाहक वाहनों औद्योगिक क्षेत्र में आने के लिए अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर साइमा और लघु उद्योग भारती के संरक्षक अशोक कुमार बंसल, साइमा के चेयरमैन और लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष आलोक जैन, आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता, वामा के अध्यक्ष सुधीर धीमान, आईआईए के पूर्व चेयरमैन आशीष जैन, सुधीर बंसल, आयुष बंसल, अभिनव बंसल, सीए आकाश गुप्ता, अशोक मित्तल, अनुज बंसल, अंशुल मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें