शामली। जिले के किसानों और उद्यमियों ने पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूूर का करमूखेड़ी बिजलीघर कार्यालय में घेराव कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें समस्याओं का समाधान कराने को लेकर ज्ञापन देकर अवगत कराया। जिले के उद्यमियों-किसानों को समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया।
बुधवार को पावर कारपोरेशन के करमूखेड़ी स्थित अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर कार्यालय में भाकियू के प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल के नेतृत्व में किसानों ने अपनी समस्याओं को अवगत कराया। कहा कि बुधन सिंह के डेरे पर गांव की बिजली लाइन पहुंच रही है। इस डेेरे से आगे काफी डेरे हैं, जिनपर बिजली लाइन व खंभे नहीं हैं।
किसानों ने खोड़समा- अजीजपुर व अब्दाननगर वहां के सरदारों के डेरों पर बिजली लाइन व खंभे दिए जाने की मांग की है। एसई बिजली सुनील कपूर को ज्ञापन देने वालों में खोड़समा के अवतार सिंह, अमरीक सिंह, खजान सिंह, अजीज पुर के बिरसा सिंह, कृष्णपाल सिंह आदि शामिल रहे।
उधर, जिले के उद्यमियों ने अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सिंह से मिलकर एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि औद्योगिक आस्थान कंडेला को जोड़ने वाली 10 नंबर फीडर लाइन जर्जर अवस्था में है, जिसमे जल्दी जल्दी फाल्ट हो रहे हैं। इससे बड़ी दुघर्टना का भय बना हुआ है।
इस मामले में अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिला उद्योग बंधु की बैठक में कृष्णा मूर्ति इस्पात को एक माह द्वारा बिल न जमा करने का समय दिया गया था। उद्यमियों द्वारा जमा कराई गई सिक्योरिटी का ब्याज विभागीय नियम के अनुसार अप्रैल माह के बिलो में समायोजित किया जाता है, परंतु कई माह बीत जाने के बाद भी नियमों की अनदेखी करते हुए ब्याज की राशि को बिल को समायोजित नही किया जा रहा है।
विभागीय लापरवाही की वजह से वित्तीय वर्ष में 12 महीने के स्थायी शुल्क की बजाय बिद्युत बिलों में 13 महीने का अस्थायी शुल्क उद्यमियों से वसूला गया है, जो गलत है। एक माह में सभी उद्यमियों का स्थायी शुल्क वापस किए जाने की मांग की है।
उद्यमियों का प्रतिनिधि मंडल में वेदप्रकाश आर्य, अशोक बंसल आलोक जेन, मोहित जैन, दीपक जैन, नरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।