फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य में बढ़ाए गए परीक्षक

Wed, 03 May 2017 12:09 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड मूल्यांकन मेें छठवें दिन कुछ तेजी नजर आई। केंद्र पर सभी कापी पहुंच चुकी हैं। मंगलवार को मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों की संख्या और बढ़ा दी गई। अभी तक हाईस्कूल की 37 हजार और इंटरमीडिएट की 25 हजार कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन


आरके इंटर में मूल्यांकन के छठवें दिन इलाहाबाद और वाराणसी की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की सभी विषयों की कापी आ चुकी हैं। केंद्र पर हाईस्कूल की 99 हजार और इंटर की 77 हजार कापी चेक होनी हैं।

केंद्र प्रभारी श्रवण तोमर ने बताया कि इसके बाद केंद्र पर और कापी नहीं आएंगी। मूल्यांकन कार्य में तेजी लाने के लिए कुछ विषयों में परीक्षकों की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


मंगलवार तक हाईस्कूल की 37 हजार और इंटर की 25 हजार कापी चेक हो गई हैं। सोमवार तक हाईस्कूल की संख्या केवल 21 हजार ही थी। मंगलवार को हाईस्कूल की 16 हजार कापियों का मूल्यांकन किया गया। जबकि इंटरमीडिएट में कापियों का मूल्यांकन 25 हजार तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि गृह विज्ञान में परीक्षकों की कमी चल रही थी। मंगलवार को छह परीक्षक बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें