शामली। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में होने वाले 25 प्रतिशत दाखिलों की प्रथम और द्वितीय चरण की सूची के दाखिले बुधवार से शुरू हो जाएंगे। इसमें पूरे जनपद के 40 निजी स्कूलों मेें 124 बच्चों के दाखिले होने है। वहीं तृतीय और चतुर्थ चरण के अभी ऑनलाइन पंजीकरण चल रहे है। इसकी सूची जल्द ही लखनऊ से आएगी।
जनपद में आरटीई के तहत नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12-एक ग के अंतर्गत गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों में गरीब परिवार के बच्चों को कक्षा प्री और एक में दाखिला होना है। इसमें 25 प्रतिशत दाखिले किए जाने है। इसके लिए अबकी बार ऑनलाइन प्रक्रिया जारी है। प्रथम और द्वितीय चरण के दाखिले के लिए लखनऊ से 124 बच्चों के दाखिलों की सूची भेजी गई है। दाखिला प्रक्रिया 15 मई तक पूरी होनी है।
बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि पहली सूची के अनुसार दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें 124 दाखिले के लिए स्कूल के अनुसार लेटर तैयार कर लिए गए है। सभी बच्चों के अभिभावकों को बुधवार को लेटर दे दिए जाएंगे। इसके बाद निजी स्कूलों में प्री नर्सरी और कक्षा एक में गरीब बच्चों के दाखिले हो सकेंगे।
जल्द ही तृतीय और चतुर्थ चरण की दाखिलों की सूची जल्द ही लखनऊ से भेजी जाएगी। इसमें भी लगभग 250 से 300 के करीब दाखिले होंगे। वहीं, इसके अलावा जबकि गत वर्ष 204 बच्चों के दाखिले ही हो पाए थे। इनमें शामली के मेपल्स एकेडमी में 18, सेंट फ्रांसिस में छह, मदरलैंड में नौ और बनत स्थित ग्रीनलैंड में आठ दाखिले होंगे।