शामली। जिले में टंकी निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियरों ने मंगलवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर प्राइवेट कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ धरना दिया। आरोप है कि काम के बदले रुपये उन्हें नहीं दिए जा रहे हैं। इंजीनियरों ने रुपये नहीं मिलने तक धरना जारी रखने की बात कही।
इंजीनियर हसीन, जावेद, कृष्ण, राहुल ने बताया कि कंपनी के अंडर में काफी समय से जनपद में टंकी निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले दो वर्ष से कार्य करने के बाद भी पैसे नहीं दे रहा है। पैसा मांगने पर जीएम का भतीजा जान से मारने की धमकी देता है और अभ्रद व्यवहार करता है। इंजीनियरों ने जिलाधिकारी व थानाध्यक्ष को भी इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक भी कोई समाधान नहीं हुआ है।
मजबूरी में उन्हें करनाल रोड स्थित कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होना पड़ा। इंजीनियरों का कहना है कि जब तक उनकों रुपये नहीं मिलते हैं, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।