गढ़ीपुख्ता। भैंसवाल के पास पूर्वी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया है, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ भी शुरू कर दी है।
शामली में पत्नी व बेटी पर मारपीट का आरोप
शामली। शहर के मोहल्ला बरखंडी निवासी टीटू ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पत्नी और बेटी ने उसके साथ मारपीट की और झूठे मामले में फंसा दिया। टीटू ने बताया कि घर पर दो युवकों ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर पत्नी और बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकार, सहारनपुर के सलमान ने शिकायत की कि शामली के आजाद चौक स्थित उनके पैतृक मकान में चाचा शकील और उसके बेटे अब्दुल आहद ने उन्हें प्रवेश नहीं दिया और मारपीट की। इस दौरान उनके भाई समीर को सिर में चोट आई। पुलिस ने इस मामले में भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।