फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच सरकारी जमीन से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
झिंझाना के गांव मंसूरा स्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए पहुंची राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विरोध के बीच सरकारी जमीन से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

झिंझाना। मंसूरा गांव में स्थायी अतिक्रमण हटाने गई राजस्व टीम के साथ मौके पर मौजूद पुलिस का भी विरोध किया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
एसडीएम कैराना संदीप कुमार और तहसीलदार प्रियंका जायसवाल के नेतृत्व में राजस्व टीम मंसूरा गांव में सरकारी जमीन पर बनाए गए मकानों को जेसीबी से गिराने गई थी। मौके पर बुलाए गए पुलिस फोर्स के साथ भी कुछ लोगों ने अभद्रता की तो पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। जिसके बाद टीम ने निर्माण ध्वस्त करा दिया। हल्का लेखपाल ओम कुमार ने बताया कि मंसूरा गांव में ईदगाह से स्कूल के बीच में सरकारी जमीन पर मंजूर व जमशेद और शेरजंग आदि ने कुछ दिन पहले ही करीब चार बीघा भूमि पर अनाधिकृत रूप से मकानों का निर्माण किया था। इस संबंध में नोटिस जारी करने के बाद उन पर मुकदमे भी कायम कराए गए थे। इन सभी मकानों को गिराकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव की कोशिश की तो पुलिस ने सख्ती दिखाकर मामले को नियंत्रित कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव में कुछ महिला व पुरुषों ने विरोध किया था । इस मामले में दो महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें