फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रैक्टर-ट्राली लूटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक बदमाश मौके से हुआ फरार, गोहरनी के जंगल में हुई मुठभेड़
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी टीम के साथ गोहरनी के जंगल में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा भागने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से ट्रैक्टर चालक से लूटा गया मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में झिंझाना नहर पुल के निकट पीर के बराबर से कसेरवा खुर्द जाने वाले मार्ग पर आठ अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे बाइक सवार चार बदमाशों ने साजिद निवासी गांव चौतरा थाना झिंझाना से ट्रैक्टर-ट्राली और मोबाइल लूट लिया था। साजिद ने किसी अन्य के मोबाइल से पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश में जुट गई। लूट करने के बाद भागते समय ट्रैक्टर-ट्राली गांव लपराना में खंभे से टकरा गई थी। इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया था। साजिद ने पुलिस को बताया था कि वह जिला मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी देवेंद्र की ट्रैक्टर-ट्राली चलाता है। घटना के समय वह टीचर कालोनी से कसेरवा मार्ग स्थित मुर्गी फार्म पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आदर्श मंडी थाना पुलिस और एसओजी को गोहरनी के जंगल में लुटेरों के होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी सचिन शर्मा और एसओजी टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके अलावा मौके से भागने की कोशिश कर रहे दो बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश का नाम सागर निवासी गांव जौहड़ी थाना बिनौली जिला बागपत है, जिसका अस्पताल में उपचार कराया गया। पकड़े गए बदमाशों के नाम मोनू निवासी गांव पीरखेड़ा थाना झिंझाना व शुभम निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से ट्रैक्टर चालक से लूटा गया मोबाइल, घटना में इस्तेमाल बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें