फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेरठ-करनाल हाईवे पर झाल के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव झाल के निकट रात में पुलिया से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई। सुबह परिजनों ने दुर्घटना में चालक की मौत होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कांधला थानाक्षेत्र के गांव किवाना निवासी विकास उर्फ काला (35) ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी ढुलाई का काम करता था। बुधवार देर रात को वह शामली से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव सिंभालका फ्लाईओवर से आगे झाल के निकट अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और रात में चालक के शव और ट्रैक्टर को घर ले गए। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि परिजनों ने ट्रैक्टर चालक की दुर्घटना में मौत होेने की सूचना दी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें