फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश का एनकाउंटर: शामली में 50 हजार का इनामी रिहान ढेर, वांटेड पर दर्ज थे 90 मुकदमे; सिपाही को भी लगी गोली

Fri, 06 Feb 2026 12:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: झिंझाना रोड से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सिपाही सुमित को गोली लगी है, जबकि दिल्ली निवासी बदमाश रिहान मारा गया। वहीं रिहान का साथी भाग गया।
विज्ञापन
एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाश रिहान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिंझाना से कसेरवा जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दिल्ली के ओखला निवासी 50 हजार रुपये का इनामी रिहान मारा गया। उसका एक साथी मौके से भाग गया। बदमाश की फायरिंग में शामली कोतवाली पर तैनात सिपाही सुमित गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

 

अस्पताल में भर्ती सिपाही का हाल जानते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि झिंझाना से कसेरवा गांव की ओर वाले मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही सुमित बैसला गोली लगने से घायल हो गया।
 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दिल्ली के ओखला स्थित जाकिर नगर, गली नंबर-21 निवासी 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश रिहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। घायल रिहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

सूचना मिलते ही एसपी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। एसपी ने बताया कि रिहान के खिलाफ शामली के अलावा बागपत, गाजियाबाद, दिल्ली और हरियाणा में लूट समेत विभिन्न धाराओं में 90 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी ली जा रही है। बदमाश के पास से 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद की गई है।
 

फतेहपुर में की थी लूट
एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम फतेहपुर निवासी राहुल और उसका दोस्त बाइक से शामली से फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में रिहान और उसके साथी ने पिस्टल के बल पर उनसे नगदी, मोबाइल फोन और अंगूठी लूट ली थी। इस संबंध में बाबरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, अंगूठी और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

दिसंबर में भी झिंझाना में की थी वारदात
पुलिस के अनुसार, रिहान ने दिसंबर माह में अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर झिंझाना क्षेत्र में एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। यह मामला भी झिंझाना थाने में दर्ज है। उसी के बाद रिहान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


 
विज्ञापन

10 साल से संभाल रहा था गिरोह की कमान
पुलिस ने बताया कि रिहान पिछले दस वर्षों से अधिक समय से अपने गिरोह की कमान संभाल रहा था। वह कुख्यात याहिया गैंग के संपर्क में भी था और उसके साथ मिलकर शामली व आसपास के क्षेत्रों में लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

ये भी देखें...
UP: मुजफ्फरनगर में शादी से तीन दिन पहले प्रेमिका का गला काटा, फिर प्रेमी ने खुद की गर्दन रेतकर की खुदकुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें