फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: सुंदर नगर डकैती प्रकरण में शामिल बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल

Fri, 19 Jul 2024 09:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

सुंदर नगर डकैती प्रकरण में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। गढी हसनपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल है।
विज्ञापन
Shamli News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदर नगर डकैती प्रकरण में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को पकड़ने का दावा किया है। गढी हसनपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगी है जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नगदी को भी बरामद किया है। एसपी शामली का कहना है कि बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 

विज्ञापन


चौसना चौकी क्षेत्र के गांव सुंदर नगर में बलविंदर के घर हुई डकैती प्रकरण में पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशो तक पहुंची। 10 जुलाई की रात वारदात को अंजाम दिया गया था।पुलिस को बदमाशो की लोकेशन गढ़ी हसनपुर के जंगल में मिली। पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीमों को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की तो दोनो बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में पुलिस के एक सिपाही को भी गोली लगी है। बदमाशों की पहचान सिमरनजीत एवं अनस निवासी कैराना के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि बदमाश एक नई घटना को कारित करने की फिराक में थे।बदमाशो के तीन अन्य साथी भाग निकले, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें