कर्मचारियों ने चलाया जागरूकता अभियान
थानाभवन। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के लिए नगर पंचायत थानाभवन के कर्मचारियों व सभासदों ने जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को स्वच्छता के लिए रविवार को भी टीम के सदस्यों ने गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग डोर टू डोर बेस्ट कलेक्शन वाहन को देने के लिए लोगों को जागरूक किया।
कस्बे में परचे भी वितरित किए गए। लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है। प्रोजेक्टर के माध्यम से डॉक्टर्स ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन लगाना बहुत ही जरूरी है। इसके लगवाने से यह हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करता है। नगर पंचायत ईओ मेघा गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021में प्रथम स्थान पाने के लिए नगर पंचायत पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए मोबाइल से वोट करने व स्वच्छता ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। इस अवसर पर सभासद बॉबी अरोरा, मोहम्मद अहमद, वशीक अहमद, मनीष कुमार, महफूज अली, शाकिर अहमद आदि लोग मौजूद रहे।