फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी दी

विज्ञापन
शामली के कबाड़ी बाजार में भ्रष्टाचार निवारण जनसेवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी रा? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

शामली। भ्रष्टाचार निवारण जनसेवा समिति ने जनसमस्याओं के निस्तारण कराने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है। रविवार को कबाड़ी बाजार में आयोजित समिति की बैठक में नगर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि शुगर मिल की चिमनी से निकलने वाली राख से पूरा शहर परेशान है। राख के कारण आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कई कॉलोनियों में घरों में राख फैली रहती है। इससे प्रदूषण हो रहा है तथा लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही शहर में ट्रैफिक जाम से भी हालात बेहद खराब रहते हैं। रोजाना जाम के कारण शहर से निकलना मुश्किल हो जाता है। दोनों समस्याओं के समाधान के लिए समिति आंदोलन छेड़ेगी। इस दौरान राकेश चौहान को युवा प्रकोष्ठ का जिला प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में तारा राजपूत, संजय चौहान, विजय, अरविंद गोयल, मुुन्ना, इरफान, बिट्टू, गौरव वर्मा, सौरभ, रामेश्वर दयाल, अनिल कुमार, चरण सिंह, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें