शामली। राज्य परियोजना कार्यालय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में मिशन शक्ति-3 केे तहत नारी सशक्तीकरण एवं बालिका सुरक्षा जागरूकता को लेकर वेबिनार का आयोजन किया गया।
बुुधवार को जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजीव कुमार के नेतृत्व में वेबिनार का आयोजन मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी सुवासिनी और उपमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अतिथि महिला पतंजलि योग समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद शर्मा ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीएसए गीता वर्मा ने बालिका शिक्षा में अध्यापकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में वक्ता समाज सेविका एवं अध्यक्ष लक्ष्मी बाई समिति वीना अग्रवाल ने बालिका शिक्षा के लिए जागरूकता पर जोर दिया।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजीव कुमार ने मिशन शक्ति अभियान में ड्रॉप आउट बालिकाओं का नामांकन, बालिका सुरक्षा आदि पर चर्चा की। शामली ब्लॉक की नोडल सुवासिनी (प्राथमिक स्तर) व उपमा शर्मा (उच्च प्राथमिक स्तर) ने महिला अध्यापिकाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति-3 की प्रत्येक माह की जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता बीएसए गीता वर्मा ने किया। वेबिनार में मिशन शक्ति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षिका नीरा, अंजलि, नीतू, कुसुमलता ने बालिका उत्थान में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया।