शामली कार्यक्रम में सम्मानित विद्युत विभाग की टीम
- फोटो : SHAMLI
शामली। बिजली की समस्याओं के निस्तारण में सराहनीय कार्य करने पर सिल्वर बेल्स परिवार की तरफ से विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बुधवार को हनुमान चौक स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अरुण बंसल, अनिल गोयल, एसडीओ ब्रजमोहन सोनी, वार्ड सभासद के पति निशिकांत संगल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि अरुण बंसल ने शामली शहर में विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा जनता की बिजली की समस्याओं के समाधान में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
निशिकांत संगल ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी शहर के लोगों की समस्याओं के निस्तारण में हमेशा सहयोग देते है और व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए एसएमएस द्वारा ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाता है। कार्यक्रम में अरुण बंसल ने विद्युत निगम के एसडीओ ब्रजमोहन, जेई अनिल पटेल व विभागीय कर्मचारी और करीब 14 लाइनमैनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर सभासद अनिल उपाध्याय, पंकज गुप्ता, राजीव, अमित, अजय संगल, ध्रुव संगल, आकाश, मनीष, सुनील उपाध्याय, सलमान अहमद, विभोर गर्ग, धनप्रकाश वर्मा, डा. अर्जुन वर्मा आदि मौजूद रहे।