फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण-सिग्नल कार्य पूरा, नहीं कटे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युतीकरण-सिग्नल कार्य पूरा, नहीं कटे पेड़
विज्ञापन

शामली। शाहदरा से लेकर टपरी तक विद्युतीकरण-सिग्नल कार्य पूरा हो चुका है, मगर वन विभाग की लापरवाही के चलते रेल ट्रैक के किनारे पेड़ों का कटान नहीं हो पाया है। उत्तर रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक शामली से टपरी तक 25 फरवरी को स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करेंगे।
2016 के आम बजट में शाहदरा से लेकर टपरी तक दोहरीकरण-विद्युतीकरण-सिग्नल के लिए 1500 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था। तीन साल बाद उत्तर रेलवे की ओर से शाहदरा से लेकर टपरी तक विद्युतीकरण का शुरू किया गया था। एक साल पूर्व शाहदरा से लेकर शामली तक विद्युतीकरण कार्य पूरा कर उत्तर रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक अपनी रिपोर्ट रेलवे को भेज चुके हैं। शामली से लेकर टपरी तक विद्युतीकरण और सिग्नल कार्य भी पूरा हो चुका है, लेकिन इस पर रिपोर्ट 25 फरवरी को सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के लगेगी। मंगलवार को उत्तर रेलवे के शामली सेक्शन के अवर अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि शामली से लेकर टपरी तक बिजली की ट्रेनों के संचालन के लिए उत्तर रेलवे और शामली जिले के वन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से रेल ट्रैक के किनारे झुक कर गिरने वाले पेड़ो के कटान का सर्वे कराया गया था। लेकिन वन विभाग की ओर से पेड़ों का कटान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शहर के धीमानपुरा रेलवे फाटक से लेकर सहारनपुर की ओर यूकेलिप्टस और पापुलर समेत दूसरे ज्यादा पेड़ों की संख्या है। वन विभाग शामली के दरोगा आदित्य कुमार शर्मा का कहना है कि सर्वेक्षण के बाद पेेड़ों का कटान के लिए रेलवे औपचारिक कार्रवाई नहीं कर पाया है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि रेल ट्रैक की जद में आ रहे पेड़ों का कटान बाद में चलता रहेगा। पेड़ों के न कटने से विद्युत ट्रेनों के संचालन में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

सीआरएस के निरीक्षण की तैयारियां शुुरू
शामली। उत्तर रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक 25 फरवरी को शामली से टपरी तक विद्युतीकरण-सिग्नल का निरीक्षण करेंगे। उनके आने का कार्यक्रम घोषित होते ही रेलवे में तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेलवे के अफसर सीआरएस के निरीक्षण की तैयारियों में जुट गए हैं। विद्युतीकरण के तहत शामली के हिंड में रेलवे के बड़े बिजलीघर का निर्माण कराया गया है। हिंड बिजलीघर से विद्युतीकरण का शामली से लेकर टपरी तक करंट छोड़ा जाएगा। सीआरएस शामली से लेकर टपरी तक रेल ट्रैक का स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें