फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले के मुकाबले बहुत कम है बिजली की समस्या: केपी मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बार शामली पहुंचे। कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के सहारनपुर तिराहा स्थित एक मैरिज होम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मलिक ने कहा कि प्रदेश में बिजली की समस्या पहले की सरकारों की तुलना में नहीं के बराबर हैं। प्रदेश में इस वर्ष 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे जनपदवार आवंटित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जनमानस और जीवन से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए सभी से सहयोग की अपील है। राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में पेड़ कटाई के सवाल पर वन राज्य मंत्री ने कहा कि चौड़ीकरण होना था तो पेड़ कटने ही थे, लेकिन उसके बदले में पेड़ लगाना और जो क्षतिपूर्ति हुई है, उसे पूरा करना हमारा लक्ष्य है। जिसे हम पूरा करेंगे।
मलिक ने कहा कि पिछले वर्षों में वृक्षारोपण अभियान में काफी संख्या में वृक्ष लगाए गए। इस बार हमने निर्णय लिया कि यदि किसी के घर या खेत के बाहर पेड़ लगाया जाएगा तो कोशिश होगी कि वह पेड़ उसे गोद दे दिया जाए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जयदेव मलिक, भाजपा नेता हरबीर मलिक, पवन तरार, भट्ठा समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, डॉ. प्रताप चौधरी, सूर्यवीर सिंह, प्रदीप पंवार, जयपाल सिंह, कंवरपाल सिंह कसेरवा, यशपाल पंवार, राजेंद्र सिंह प्रधान कुडाना, राजपाल मुंडेट, प्रताप सिंभालका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें