फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के मकान समेत दो स्थानों पर गिरी बिजली

विज्ञापन
झिंझाना में आकाशीय बिजली से टूटा मकान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। कस्बे के मोहल्ला सैदमीर में बुधवार रात बारिश के दौरान व्यापारी के तीन मंजिला मकान पर बिजली गिरने से छत और घर के आंगन का फर्श उखड़ गया। इसके अलावा खंभे पर बिजली गिरने से कई घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन

बुधवार देर रात करीब 10 बजे बारिश के दौरान कसबे के मोहल्ला सैदमीर में व्यापारी शिवकुमार के तीन मंजिला मकान पर तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। बिजली की गड़गड़ाहट से पूरा परिवार दहशत में आ गया। गनीमत यह रही जिस समय घर में बिजली गिरी, उस समय पूरा परिवार एक कमरे में मौजूद था। बिजली से उनके घर के सभी विद्युत उपकरण फुंक गए। तीन मंजिला मकान में लिंटर के अलावा आंगन में सीढ़ी के पास, ऊपर छत में बने जाल आदि के पास दीवारों में बिजली छेद करते हुए ऊपर लौट गई। बिजली का धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने घर से बाहर निकलकर देखा तो शिवकुमार के पर बिजली गिरने का पता चला। इसके बाद उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। बिजली गिरने की सूचना कस्बे के तेजी से साथ फैल गई। हर कोई शिवकुमार के घर की तरफ दौड़ता नजर आया। इसके अलावा मोहल्ले में लगे बिजली के पोल पर भी बिजली गिर गई, जिसके चलते पूरे मोहल्ले में शाहिद, इस्लाम, दिलशाद, सरदार जैनरेल सिंह सहित 12 से अधिक लोगों के घर के बिजली के उपकरण फुंक गए। मकान मालिक शिव कुमार ने बताया की बिजली गिरने से मकान में लाखों रुपये की क्षति हुई है। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित है।

शामली : झिंझाना में आकाशीय बिजली से टूटा मकान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें