फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर से बढ़ जाएगा नलकूपों का विद्युत भार

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर से बढ़ जाएगा नलकूपों का विद्युत भार
विज्ञापन

शामली। विद्युत निगम सितंबर माह से निजी नलकूपों का विद्युत भार साढ़े 12 हार्स पावर करने जा रहा है। अब तक नलकूपों के कनेक्शन साढ़े सात हार्स पावर के थे। इसे लेकर सपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे किसान विरोधी बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम शामली के अधिशासी अभियंता की ओर से जारी की गई सूचना में कहा गया है कि क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर नीचे होने के कारण निजी नलकूपों पर दस हार्स पावर की मोटरें लगाकर सिंचाई की जा रही हे। सितंबर माह से निजी नलकूपों का विद्युत भार 12.5 हार्स पावर कर दिया जाएगा। उन्होंने इस पर आपत्ति दाखिल करने के लिए 28 अगस्त तक का समय दिया है। विद्युत निगम के इस आदेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेता मुखर हो गए हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफ़ेसर सुधीर पंवार का कहना है कि भाजपा सरकार के इशारे पर निगम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। यह किसान विरोधी कार्रवाई है। योगी सरकार पहले ही ट्यूबवेल की बिजली दरें दो बार बढ़ा चुकी हैं। सपा सरकार में ट्यूबवेल की बिजली का एक हार्सपावर का बिल सौ रुपये प्रतिमाह था जो अब बढ़कर 170 रुपये प्रति हार्सपावर प्रति माह हो चुका है। अधिकांश ट्यूबवेल कनेक्शन 7.5 हार्सपावर के हैं, जिन्हें सरकार एकतरफ़ा 12.5 हार्सपावर में बदल कर 800 रुपये प्रतिमाह अधिक वसूलना चाहती है। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों को लूटने में लगी है। डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को ग़रीबी में धकेलने का काम किया है। अब प्रदेश सरकार बिजली के दाम जबरदस्ती बढ़ा रही है। मीडिया सचिव उमेश प्रधान ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सपा नेता मांगेराम मलिक, सत्यपाल कश्यप आदि का कहना है कि यदि यह मनमाना आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा...
सर्वे में पता लगा है कि नलकूपों पर दस हार्स पावर से भी ज्यादा की विद्युत मोटरों का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि नलकूप का कनेक्शन 7.5 हार्स पावर का है। यदि किसी को कोई आपत्ति है तो वह 28 अगस्त तक दाखिल कर सकते हैं।
- राजपाल रघुवंशी, अधिशासी अभियंता, विद्युत खंड प्रथम शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें