फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

613 लोग डाल सकते हैं चुनाव में खलल

Sat, 07 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
शामली। लोगों को डरा धमकाकर मतदान से रोकने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने जिले में 613 लोगों को चिन्हित किया है, जिनसे चुनाव के दौरान खलल डालने की आशंका है। उक्त            लोग पुलिस पर पुलिस की  निगरानी रहेगी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीते छह महीने के दौरान आपराधिक मामलों में सक्रिय रहने वाले 103 लोगों को जिला बदर घोषित किया गया था। उनमें से 17 लोगों को जिले में भ्रमण करने के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है। एक सवाल के जवाब में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव में किसी भी कीमत पर गड़बड़ी या माहौल खराब नहीं होने देंगे। 

ऐसे लोग पहले से चिन्हित कर लिए गए हैं, जो चुनाव में खलल डाल सकते हैं या लोगों को मतदान से रोकने के लिए डरा धमका सकते हैं। ऐसे लोगों की संख्या 613 है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोगों सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया जाएगा। ताकि वह निर्भीक होकर मतदान कर सकें। सोशल मीडिया पर चुनाव के दौरान माहौल खराब करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मियों की एक टीम व्हाट्सएप, फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए लगाई गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति धार्मिक या जातिगत आधार पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालने न पाए। यदि कोई ऐसी हरकत करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें