फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बुजुर्ग ने रस्सी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 02 Dec 2024 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। थानाक्षेत्र के गांव करौदा हाथी में 60 वर्षीय बुजुर्ग ब्रजवीर ने एक ग्रामीण के घर में रात को रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। मृतक अविवाहित था।
गांव करौदा हाथी निवासी अविवाहित ब्रजवीर सिंह शनिवार की शाम गांव के शशिकांत के घर पहुंचा और खाना खाने के बाद रात वहीं सो गया। रविवार सुबह सात बजे जब शशिकांत ब्रजवीर के लिए चाय लेकर पहुंचा तो अंदर से कुंडी लगी हुई थी।
विज्ञापन

काफी आवाज लगाने पर भी ब्रजवीर ने कुंडी नहीं खोली तो शशिकांत ने आसपड़ोस में ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किवाड़ तोड़कर अंदर देखा तो ब्रजवीर का चारपाई की रस्सी से दीवार में लगे जंगले में शव लटका हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि ब्रजवीर ने अपने हिस्से की जमीन व घर पहले ही बेच दिए थे। इसके बाद से वह कभी रिश्तेदारी या गांव में किसी के भी घर पर खाना खाता था और सो जाता था। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें