फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टू से बने पकवान खाने से दूसरे दिन आठ लोग बीमार

विज्ञापन
थानाभवन कुट्टू का आटा खाने से तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में उपचार कराते मरीज। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कुट्टू के पकवान खाने से दूसरे दिन आठ लोग बीमार
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। ग्राम भनेड़ा उद्दा से एक ही परिवार के पांच लोग व ग्राम खानपुर के तीन लोग कुट्टू से बने पकवान खाने के बीमार हो गए। पीड़ित परिवार ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तेजवीर निवासी भनेड़ा उद्दा ने तहरीर देते हुए बताया कि वह दो दिन पूर्व किराना की एक दुकान से एक किलो कुट्टू का आटा लाया था। चैत्र नवरात्र में उपवास होने की वजह से तीन अप्रैल को परिवार के सभी सदस्यों ने कुट्टू के आटे से बना भोजन किया। जिसके चलते तेजवीर और उसकी पत्नी को छोड़कर परिवार के सभी सदस्यों को नींद आ गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर में तेजवीर के तबियत खराब होने लगी। देखते ही देखते पत्नी बबिता देवी, माता महेंद्री देवी, पुत्री हिमानी, बुलबुल और जिया की हालत बिगड़ गई। सभी को गांव में ही एक डॉक्टर को दिखाया। सोमवार को भी परिवार की हालत ठीक नहीं हुई, जिस पर सीएचसी थानाभवन पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं खानपुर ग्राम के तीन लोग कुट्टू का आटा खाने की वजह से बीमार हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चले इलाज के दौरान दो की हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।
बता दें कि रविवार को कस्बे के ही आठ लोग कूट्टू के आटे से बने पकवान के खाने की वजह से बीमार हो गए थे। जिसके चलते एसडीएम व खाद्य विभाग की टीम ने कस्बे में आधा दर्जन दुकानों पर छापा मार कर सैंपल लिए थे। विरोध में थानाभवन व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर खाद्य विभाग पर अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए थे।
फूड प्वॉइजनिंग के कारक
फूड प्वॉॅइजनिंग की समस्या संक्रमण के कारण होती हैं। जिसमें जीवाणु होने के कारण पेचिश, दस्त और टाइफाइड हो सकता है।
फूड प्वॉइजनिंग
फूड प्वॉइजनिंग बैक्टीरिया के कारण होती है। ये बैक्टीरिया या वायरस कई तरह से हमारे पेट में पहुंच सकते हैं, जैसे अधपका, बासी, मिलावटी खाना खाने से या गंदे बर्तनों में पकाया गया खाना खाने से हो सकती है। गर्मी में फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोए बगैर न खाएं। पीने का पानी साफ हो।
विज्ञापन

क्या हैं फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण
फूड प्वॉइजनिंग चाहे बैक्टीरिया के कारण हुआ हो या वायरस के कारण, लक्षण आमतौर पर समान ही होते हैं। पेट दर्द, जी मिचलाना, दस्त, बुखार और शरीर में दर्द के लक्षण दिख सकते हैं। इसमें न सिर्फ पेट मरोड़ के साथ दर्द करता है, बल्कि डायरिया, उल्टी आदि की समस्याएं नजर आने लगती हैं। ये लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें